पहलवान खिलाड़ियों के समर्थन में आई पानीपत की सारी खाप. आम आदमी पार्टी की मांग-खिलाड़ियों को जल्द से जल्द न्याय मिले।
BOL PANIPAT : आज जिला पानीपत की कुछ खाप एवं आम आदमी पार्टी ने मिलकर दिल्ली में जंतर मंतर पर बैठी पहलवान महिला खिलाड़ियों के समर्थन में एक कैंडल मार्च निकाला। हरियाणा खाप प्रधान के आदेशानुसार आज 23 मई को कैंडल मार्च निकाला गया. हम देश की महिलाओं के साथ हैं हम देश की खिलाड़ियों के साथ हैं
लगे बैनर के साथ इन लोगों ने भीड़-भाड़ इलाके मैं गुजर कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। कैंडल मार्च शिव चौक सनौली रोड पर समाप्त हुई।
आम आदमी पार्टी और कुछ खाप प्रधान ने कहा के महिला पहलवान खिलाड़ियों को जंतर मंतर पर बैठे 1 महीने से अधिक हो गया परंतु केंद्र सरकार सुनने को तैयार नहीं है केंद्र सरकार और बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग लेकर आम आदमी पार्टी ने इस कैंडल मार्च का समर्थन किया।
इस मौके पर उग्राखेड़ी के सुखबीर मलिक ने कहा पहलवानों का गलत तरीके से यूज यौन शोषण किया जा रहा है।
जबकि यह समस्या 2017 से चलती आ रही है , 3 महीने पहले महिला खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया था जिसमें सरकार ने उचित कार्य कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था परंतु आज एक महीना पूरा हो गया जंतर मंतर पर फिर से धरना देते हुए खिलाड़ियों को।
हम मांग करते हैं सरकार बृजभूषण शरण सिंह को निष्कासित कर कर उस पर कार्रवाई करें और महिला खिलाड़ियों को उचित न्याय दिलवाए। पूर्व जिला प्रवक्ता नीलम प्रणामी ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार ने इन बेटियों को कितना तंग कर रखा है जब पास्को का केस लगा है तो जांच क्यों नहीं हो रही। जंतर मंतर पर बैठी खिलाड़ी को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए
राजकुमार मुंडे ने कहा लड़कियों का मान सम्मान किया जाना चाहिए जिला पानीपत से बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ शुरू किया गया था परंतु आज की कि केंद्र सरकार बेटियों को न्याय ध्यान दिलवाने के लिए चुप्पी साधे बैठी है हम मांग करते हैं जल्द से जल्द महिला खिलाड़ियों को उचित न्याय दिलवाया जाए।
इस मौके पर राजकुमार देवन सलूजा मनमोहन सिंह मुकेश ,दीपक,सरदार सग्गू जानी नीलम प्रणामी डॉक्टर चौहान मीनू प्यारेलाल गुप्ता राजेंद्र राठी शालू व्यापारिक संगठन सामाजिक संगठन के सदस्य शामिल हुए

Comments