छात्रसंघ चुनाव को लेकर इनसो ने को सौंपा ज्ञापन
इनसो ने छात्र संघ चुनाव को लेकर एसड़ी कॉलेज प्राचार्य को दिया ज्ञापन
इनसो ने छात्र संघ चुनाव को लेकर काँलेज प्राचार्य अनुपम अरोड़ा को सौंपा ज्ञापन
हरियाणा मे प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव हो बहाल- देशवाल
BOL PANIPAT :- आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के वरिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज देशवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र जैलदार की अध्यक्षता में एसड़ी पीजी कॉलेज पानीपत के छात्रों ने हरियाणा में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर कॉलेज प्राचार्य अनुपम अरोड़ा के माध्यम से शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार और संबधित अधिकारियों के नाम ज्ञापन सोंपा
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इसी वर्ष ही दिल्ली , पंजाब, चण्डीगढ़, राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवांए जांए हर चुनाव की तरह छात्र संघ चुनाव का भी महत्व होता है छात्र संघ चुनाव राजनीति की प्रथम
पाठशाला है छात्र संघ से ही देश के कई बड़े नेता निकलकर आंए है
इनसो ने कॉलेजों में शुरू किया ज्ञापन
इनसो छात्र नेताओ ने बताया की इनसो हरियाणा में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवाने को लेकर सरकार पर दबाव बनाकर हर हांल में ही हरियाणा के सभी शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव इसी वर्ष करवांएगी इसी को लेकर आज इनसो ने काँलेजों की और रुख अपना लिया है आज इसी कड़ी में इनसो ने एसड़ी कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की है जिसंसे फ़िर छात्रों ने प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर कॉलेज के प्राचार्य अनुपम अरोड़ा को हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सोंपा है और आगे भी लगातार इनसो पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज, आईबी पीजी कॉलेज, समेत सभी ऐडिङ कॉलेजों में जाकर वहां छात्रों से मिलकर सभी कॉलेज प्रबंधको को हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सोंप प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग करेगी
प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल कराएँगे
इनसो छात्र नेताओ ने बताया की हरियाणा में बंसीलाल सरकार से 1996 से बंद पड़े चुनाव को लेकर इनसो ने संछर्ष करके 2018 में छात्र संघ चुनाव बहाल करवाए थे लेकिन सरकार इसके बाद अपने वादे से मुकर गई और अभी 8 साल बित जाने के बाद भी प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं करवांए है अब इसी को लेकर इनसो दोबारा जोर सोर से आवाज ऊठा रही है युवा प्रदेश अध्यक्ष भाई दिग्विजय सिंह चौटाला के आदेशानुसार इनसो ने दोबारा छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने की पहल शुरू की है 1996 से बंद पड़े चुनाव को 22 साल बाद इनसो ने ही बहाल करवाया था लेकिन वो अप्रत्यक्ष रूप से करवांए गए अब इनसो ही 30 साल बाद दोबारा से हरियाणा के सभी शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल करांएगी
ग़रीब छात्र आगे आऐगे
इनसो छात्र नेताओ ने कहां हमारा उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों के लिए माहौल तैयार करना है जो आखिरी पंक्ति में हैं उनके लिए अच्छे हॉस्टल हों लाइब्रेरी, कॉलेज हों। उन्हें अभिव्यक्ति का अधिकार मिले। शिक्षा का अधिकार मिले। नौजवान को बोलने की, कंटेस्ट करने की ताकत मिलनी चाहिए। उनमें लीडरशिप क्वालिटी तैयार करना चाहते हैं
इनसो छात्र नेताओ ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाली के इस संघर्ष में सब आगे आकर इसका नेतृत्व करें. इससे इस आंदोलन को एक विशेष मजबूती मिलेगी और सरकार को प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव तो कराने ही होंगे, लेकिन छात्र समुदाय को इसके लिए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा
इस अवसर पर सोनू शर्मा ,प्रदीप खर्ब, अंकुश सिंह, साहिल प्रजापत , अमित पांचाल आदि छात्र मोजूद थे

Comments