गरीब रथ ट्रेन का ठहराव पानीपत जंक्शन पर करने की मांग
BOL PANIPAT : पूर्वांचल समाज पानीपत की ओर से प्रधान राजू श्रीवास्तव व प्रकाश आनंद ने करनाल से सांसद संजय भाटिया को ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि अमृतसर से सहरसा तथा सहरसा से अमृतसर आने-जाने वाली गरीब रथ रेलगाड़ी संख्या 12204 /12203 का 2 से 5 मिनट के लिए ठहराव पानीपत जंक्शन पर किया जाए क्योंकि बिहार व उत्तर प्रदेश के श्रमिक व नौकरीपेशा लोग औद्योगिक नगरी पानीपत में लाखों की संख्या में काम पर आते हैं तथा रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। अमृतसर से सहरसा (बिहार) से अमृतसर को आने-जाने वाली गरीब रथ रेलगाड़ी का ठहराव पानीपत में न होने की वजह से इन लोगों को अपने आवागमन में भारी परेशानी होती है। पानीपत लोकसभा क्षेत्र का एक प्रमुख औद्योगिक नगर भी है। पूर्वांचल समाज पानीपत से राजू श्रीवास्तव, चंदन मिश्रा, गणेश चौधरी, प्रकाश आनंद, दुर्गानंद झा, सुभाष कुमार सिंह, मोहित तिवारी, रितेश कु. सिंह, रमन, सौरभ, निर्मल, रोकी, राजीव कु. सिंह व कमल देव पासवान ने भी सांसद संजय भाटिया से ट्रेन का ठहराव पानीपत में करने का मांग पत्र सौंपा। वहीं सांसद ने भी इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने भी कहा है कि इस ट्रेन का ठहराव पानीपत जंक्शन पर जरूर होना चाहिए।

Comments