Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सामान वितरण केन्द्रों का दौरा कर जायजा लिया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at October 29, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने शनिवार को पोलिंग पार्टियों को दिए गए सामान वितरण के दौरान विभिन्न सामान वितरण केन्द्रों का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने सभी पोलिंग पार्टियों से अपील की कि सभी पोलिंग पार्टियों की देखरेख में चुनाव निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों की पूर्णतया पालना करें। किसी भी विकट परस्थिति में सम्बंधित डयूटी मैजिस्ट्रेट से तुरन्त प्रभाव से बात करें। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों और पोलिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए इस यज्ञ को सम्पन्न करवाने की अपील की।
उन्होंने आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए पानीपत खण्ड के चुनाव सामग्री वितरण केन्द्र में सीटीएम व रिटर्निंग अधिकारी राजेश सोनी से, एस.डी.सीनियर सैकेंडरी स्कूल जीटी रोड़ पर खण्ड मडलौडा के केन्द्र में उपमंडल अधिकारी (ना.) व रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र ढुल से, वैश्य कन्या महाविद्यालय, समालखा में खण्ड समालखा के केन्द्र में उपमंडल अधिकारी, समालखा(ना.) व रिटर्निंग अधिकारी अमित कुमार से, एस.डी. विद्या मंदिर (जूनियर विंग) में खण्ड इसराना के केन्द्र में एम.डी.शुगर मिल व रिटर्निंग अधिकारीे नवदीप सिंह से और आर्य कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल पानीपत में बापौली की पोलिंग पार्टियों के लिए बनाए गए सामग्री वितरण केन्द्र में जी.एम. रोडवेज व रिर्टनिंग अधिकारी कुलदीप जांगड़ा से चुनाव को सम्पन्न करवान से सम्बंधित वार्तालाप की और आवश्यक जानकारी भी ली।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। असामाजिक तत्वों से निपटने और मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए अतिरक्ति पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Comments