पतंजलि परिवार जिला स्तर पर अबकी बार 100 स्थानों पर मनाएगा विश्व योग दिवस: अशोक अरोड़ा
BOL PANIPAT , 13 जून। पतंजलि परिवार संगठन जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाने के लिए जिला तहसील एवं खंड स्तर पर पूरी तैयारी के साथ अपने योग शिवरों, बैठकों तथा घर-घर में संपर्क करके लगभग 100 स्थानों पर शिविर लगाते हुए इस उत्सव को मनाएगा। इसके लिए विशेष प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग सभी शिक्षकों को दी गई है, सभी स्थान भी चिन्हित हो चुके हैं।
भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि प्रभारी शीशपाल और अशोक अरोड़ा ने बताया कि अबकी बार नोवा विश्व योग दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि 2 महीने पहले से ही शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों को योग सिखा कर उन्हें रोगों से छुटकारा दिलाते हुए स्वास्थ्य प्रदान किया है। देवी मंदिर में तहसील प्रभारी बलवान जी तथा अन्य योग शिक्षकों द्वारा सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर भी चल रहा है जिसका 14 जून को समापन है। इसमें योगा पद्घति की सभी विधियों की जानकारी दी जा रही है।

Comments