उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने गणतंत्र दिवस फाईनल रिहर्सल कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
BOL PANIPAT , 24 जनवरी। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाअभ्यास में ध्वजारोहण किया और गणतंत्र दिवस फाईनल रिहर्सल कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इससे पूर्व में उन्होंने जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
शिवाजी स्टेडियम में आयोजित फाईनल रिहर्सल में निरीक्षण के बाद डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में प्रात: ठीक 10 बजे समारोह के मुख्यअतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ध्वजारोहण करेंगे। इस लिए इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय छठा बिखेरता नजर आना चाहिए। जिला के सभी अधिकारी, अध्यापक और छात्र-छात्राएं कडी मेहनत करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें और सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों की अनुपालना भी करें।

मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस पुरूष एवं महिला टुकड़ी, एन.सी.सी. गल्र्ज, होम गार्ड, स्काऊट व गर्ल गाईडस प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकडिय़ां भी मंच के आगे से मार्च पास्ट करते हुए गुजरेगी। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विकासात्मक झांकियां भी भाग लेंगी। परेड कमाण्डर डीएसपी ज्योति रहेंगी।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए की वें पूरे शहर की सफाई के साथ-साथ मैदान की सफाई, समारोह स्थल पर झंडे इत्यादि भी लगवाएं। स्टेडियम की ओर मुडऩे वाले रामलाल चौंक पर भी एक तोरण द्वार बनाया जाएगा यातायात व सुरक्षा व्यवस्था खासकर छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की व्यवस्था भी पुलिस की रहेगी। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि जहंा भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है वहीं गणतंत्र दिवस हमारा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व भी है इसलिए प्रबन्ध करने वाले सभी सम्बन्धित अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर पूरी निष्ठा व लगन से कार्य कर योगदान देें।
इस मौके पर एसपी लोकेन्द्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त पंकज यादव, सीईओ जिला परिषद नरेन्द्र पाल मलिक, एसडीएम ब्रहमप्रकाश, नगराधीश टीनू पोशवाल, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा के अलावा जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Comments