धान सहित अन्य खरीफ फसलों की खरीद को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों व मिलर्स की बैठक ली.
BOL PANIPAT : 1 अक्तूबर –उपायुक्त सुशील सारवान ने प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई धान सहित अन्य खरीफ फसलों की खरीद को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों व मिलर्स की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल को बेचने को लेकर कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि मंडी में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ किसानों की समस्याओं को भी सुने और उन्हें दुरुस्त भी करवाएं। उपायुक्त उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि सभी तहसीलदार यह सुनिश्चित करें कि हर दिन सुबह और शाम को संबंधित मंडियों का दौरा कर वहां की रिपोर्ट जिला प्रशासन को देंगे।
उपायुक्त ने कहा कि सभी मार्केट कमेटी सचिव भी यह सुनिश्चित करें कि वे संबंधित मंडी में ही रहना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी मार्केट कमेटी सचिव या कर्मचारी संबंधित एसडीएम या उनसे अवकाश लेकर ही जाए।
बैठक में राइस मिलर्स की ओर से बंसल राइस मिल्स और एसएन फूड बाबरपुर की ओर से एफसीआई से संबंधित समस्या रखी गई। उन्होंने कहा कि समय से डिलीवरी कराने में दिक्कत आती है। बैठक में उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि एफसीआई की ओर से आश्वस्त किया गया है कि इस सीजन में उन्हें किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस बैठक में एडीसी वीना हुड्डा,एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल,एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीएफएससी जितेश गोयल भी उपस्थित रहे।

Comments