Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बापौली में एसटीपी परियोजना के लिए जल्द होगी भूमि खरीद: उपायुक्त डॉ. विरेंदर दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 6, 2025 Tags: , , , , , ,

-एसटीपी प्लांट के लिए ज़मीन परचेज में आएगी तेजी

-मुख्य सचिव ने ई-भूमि परचेज को लेकर उपायुक्त से की चर्चा

BOL PANIPAT , 6 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने राज्य में ई-भूमि खरीद प्रक्रिया की प्रगति को लेकर सोमवार को प्रदेश भर के उपायुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। इस कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया से विशेष बातचीत करते हुए उन्होंने बापौली में प्रस्तावित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थिति की जानकारी ली और ज़मीन की खरीद प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।
  डॉ. वीरेन्द्र दहिया ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि बापौली क्षेत्र में एसटीपी प्लांट की स्थापना हेतु ज़मीन की पहचान की जा रही है और खरीद की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उपायुक्त ने मुख्य सचिव को विश्वास दिलाया कि बहुत जल्द ज़मीन खरीद को लेकर ठोस नतीजे सामने आएंगे।
    बातचीत के उपरांत उपायुक्त ने जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक भी की। इस बैठक में ज़मीन खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और सभी प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि बापौली क्षेत्र की स्वच्छता और विकास के लिए एसटीपी प्लांट अत्यंत आवश्यक है। प्रशासन इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। भूमि परचेज की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर जनता को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता दीपेंद्र राज, एसडीओ मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments