उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने सीएलजी के सदस्यों के साथ की बैठक. लिए सुझाव.
BOL PANIPAT : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने, आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने और यातायात की समस्याओं को जानने व उनका निवारण करने को लेकर वीरवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में सीएलजी के सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक में सर्वप्रथम उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सतीश वत्स ने पिछली बैठक के दौरान आए 6 सुझावों पर की गई पुलिस कार्य प्रणाली का अवलोकन कर सीएलजी के सदस्यों से इनका फिडबैक लिया। सदस्यों ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए संतुष्टि जाहिर की। पिछली बैठक में यातयात, नाकाबंदी कर चेकिंग, गश्त बढ़ाने व नशे के कारोबार सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर अंकुश लगाने से संबंधित सुझाव आए थे। इन सभी सुझावों पर प्रभावी कार्रवाही हो चुकी है।
सीएलजी के सदस्यों द्वारा आज वीरवार की बैठक में 5 नए सुझाव रखे। जो शराब ठेकों के बाहर खुले में व गाड़ियों में बैठकर शराब पीने, किराएदारों व रेहड़ी वालों की वेरीफिकेशन, विभिन्न चौक चोराहों पर अतिक्रमण हटवाने व अवैध शराब के खुर्दो व नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के संबंध में है। उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने इन सुझावों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सभी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जो को प्रभावी तरिकें से अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय से ही एक बेहतर समाज की संरचना की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस जिला में शांति व कानून एवं व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए दिन रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने व आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व अन्य पुलिस से संबधित समस्याओं के निवारण के लिए इस प्रकार की बैठकों का समय-समय पर आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कानून एवं व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक में सीएलजी कमेंटी से गौरव लीखा, सुरेश, मिराज हसन साबरी, निशांत सोनी, संजय वर्मा, रामनारायण व विकास आहूजा इत्यादी मौजूद रहें।

Comments