विकसित भारत की मुहिम पूरे देश में ला रही रंग- बलविन्द्र
-कार्यक्रम में आयुष विभाग के स्टॉल पर रही भारी भीड़
-स्कूली छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति दे कर लोगों का किया मनोरंजन
BOL PANIPAT ,18 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलविन्द्र आर्य ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सिठाना गांव में सोमवार को आयोजित किए गए जन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की यह मुहिम पूरे देश में रंग ला रही है । उन्होंने कहा कि यात्रा के प्रति युवाओं में विशेष तौर पर उत्साह नजर आता है। आज पहली बार ऐसा हुआ है कि कुआं पैसे के पास पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों से लोगों को लाभ मिल रहा है। पूरे देश में इस मुहिम का असर दिखाई पड़ रहा है। हजारों की भीड़ स्वागत वैन के स्वागत के लिए उमड़ती है। वैन के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के सामने रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के संबोधन के प्रति लोगों की विशेष रुचि नजर आती है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो नौकरियां प्रदान की जा रही है उनमें पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है युवा लगातार खेलों में अच्छा प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन कर रहे हैं । नीरज चोपड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक में मेडल जीतकर जिले ही नहीं देश का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी गाड़ी जहां-जहां पहुंचती है लोगों द्वारा उसका भव्य स्वागत किया जाता है । सेल्फी स्टैंड पर आकर लोग प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेकर गौरवान्वित होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को विकसित भारत संकल्प शपथ दिलाई व विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया व कुछ दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक डीडीपीओ सुमित चौधरी, तहसीलदार अजय सैनी, बीडीओ सुरेंद्र खत्री, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार के बेटे अनिल पवार, बी ई ओ मनीष गुप्ता, कोच महिपाल, जिला सचिव रोशन लाल मेहला, टेकराम, युवा मोर्चा के स्टेट कार्यकारणी सदस्य महिंदर, दीपक शर्मा,योगेश भादर, सरपंच सतनाम आदि मौजूद रहे।

Comments