Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


जो श्रद्धालु और जत्थे पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में जाना चाहते हैं वो 20 अगस्त 2022 से पूर्व करें ये काम  

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 12, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 12 जुलाई। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी नवम्बर माह में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में यात्रा प्रस्तावित की गई है। जो श्रद्धालु और जत्थे पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में जाना चाहते हैं और आवेदन देना चाहते हैं वे 20 अगस्त 2022 से पूर्व अपने आवेदन सम्बंधित प्रोफार्मा में भरकर वैरिफिकेशन के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा करवा दें।

Comments