धर्मबीर बत्रा निर्विरोध इन्द्र भान लैय्या एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान चुने गए
BOL PANIPAT : शहर की जानी मानी शैक्षणिक सोसाइटी इन्द्र भान लैय्या एजुकेशनल सोसाइटी की त्रिवार्षिक चुनावी परिक्रिया आज दिनांक. 22.07.2025 को संपन्न हुई जिसमे सोसाइटी के शासी निकाय पदाधिकारियों का चयन किया गया | सभी उपस्थित सदस्यों ने निम्नलिखित पदाधिकारियों को एक मत से और निर्विरोध रूप में चयनित किया !
1. धर्मबीर बत्रा – प्रधान
2. परम वीर ढींगरा– उप-प्रधान
3. रवि गोसाईं- सचिव
4. रमेश कुमार नागपाल – कोषाध्यक्ष
5. लक्ष्मी नारायण मिगलानी – कार्यकारिणी सदस्य
6. बलराम नंदवानी – कार्यकारिणी सदस्य
7. युधिष्ठिर मिगलानी – कार्यकारिणी सदस्य
इस चुनाव प्रक्रिया में डॉ. शशि प्रभा प्राचार्य आई. बी. (पी. जी.) कॉलेज के रिटर्निंग अधिकारी रहे | यह चुनाव विकास प्रेक्षक, ज़िला रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटीज पानीपत की देख रेख मे सम्पन्न हुआ।
प्रधान धर्मबीर बत्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को अपनी संस्था के लिए मार्गदर्शक बनकर पूर्ण सहयोग से काम करने का आह्वान किया तथा सभी साथियों को संस्था के उत्थान के लिए अपना हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया |

Comments