पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे किया गया वैलफेयर मिटिंग का आयोजन
BOL PANIPAT : 25 अगस्त 2022, वीरवार, 25 अगस्त की शाम एसपी शशांक कुमार सावन की अध्यक्षता अंतर्गत पुलिस वैल्फेयर मिटिंग संपन्न हुई, जिसमें पुलिस कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। बैठक के दौरान एसपी द्वारा इससे पूर्व ली गई वैल्फेयर मिटिंग में उठे बिंदुओं बारे जानकारी हासिल करके कार्यो की प्रगति रिपोर्ट बारे जानकारी ली गई। जिनमें उठाए गये कदमों पर एसपी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। जिला के थाना चौकियों में जरुरत अनुसार मैस, ईलैक्ट्रिकस, आर.ओ. सहित अन्य छोटे-मोटे जरुरी कार्यों की रिपेयरिंग करने के निर्देश दिए गए। जिनके बिल नियमानुसार कार्रवाई अंतर्गत शीघ्र अतिशीघ्र ड्रा करवा दिए जाएंगे। मिटिंग के दौरान पुलिस के सरकारी रिहायशी क्वार्टरों में पार्को के रख-रखाव, दुरुस्त सीवरेज व्यवस्था सहित इस क्षेत्र में अन्य सार्वजनिक सुव्यस्था कायम रखने हेतू उचित दिशा निर्देश दिए गये।
थानों में जरुरत अनुसार आवश्यक नवनिर्माण तथा सरकारी क्वार्टरों में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त कायम रखने के लिए एसपी द्वारा बैठक में मौजूद हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के जेई को तुंरत ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गये। तदोपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना-चौकी से आए कर्मचारियों तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से उनकी विभाग के सबंधित दिक्कतों बारे बारी-बारी से विस्तृत जानकारी हासिल करके अधिकांश शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। भलाई गोष्ठी मे मुख्य रुप से एएसपी विजय कुमार, प्रदीप सिह डीएसपी समालखा, व डीएसपी सन्दीप सिह, डीएसपी ओमप्रकाश के इलावा जिला पुलिस के सभी थाना प्रभारी सीआईए प्रभारी, चौकी प्रभारियो व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारियो व कर्मचारियो ने भाग लिया ।

Comments