विद्यार्थियों के लिए संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में बी.ए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में कक्षा के 15 बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया | इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अंग्रेजी भाषा के उपयोगो एवं अंग्रेजी भाषा की संवाद शैली से अवगत कराना था | इस प्रतियोगिता के द्वारा बच्चों को यह सिखाने का प्रयास किया कि किस प्रकार छोटे-छोटे अंग्रेजी वाक्यों के प्रयोग के द्वारा वे इस भाषा पर अपनी पकड़ बना सकते हैं |
प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को आधुनिक समय में अंग्रेजी भाषा का महत्व बताते हुए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया | अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रभावशाली कम्युनिकेशन स्किल विकसित करने के लिए प्रेरित किया ताकि भविष्य में यह उनकी अच्छे रोजगार पाने में सहायता कर सके | विद्यार्थियों को अधिक से अधिक अंग्रेजी संवादो का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया |
इस प्रतियोगिता का संचालन प्रो. काजल एवं प्रो.शीला मलिक द्वारा किया गया | इस प्रतियोगिता में विजेता अरुण प्रथम स्थान पर रहे, वैशाली, आरजू द्वितीय स्थान पर एवं युगल, मिनाक्षी तृतीय स्थान पर रहे | इस मौके पर प्रो. नीलम, डॉ. निधि, प्रो.विनय वाधवा, प्रो. सोनल, प्रो. रेखा, प्रो. प्रिया, प्रो. स्माइली, प्रो. सुमन, प्रो. मंजू, प्रो. वंशिका, प्रो. पूजा, प्रो. मंजली मौजूद रहे |

Comments