पानीपत रिफाइनरी में आपदा ड्रिल का अभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न
BOL PANIPAT :- 28 दिसम्बर, 2022, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स (पीआरपीसी) द्वारा आग एवं गैस रिसाव जैसे खतरे से निपटने के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल किए जाते हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 28 दिसम्बर 2022 को, स्थापित दिशानिर्देशों के अनुसरण में आपातकालीन कार्य प्रणाली के सही आंकलन करने हेतु एक ऑनसाइट आपदा ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस आपदा ड्रिल का परिदृश्य “LPG Horton Sphere पम्प के सकशन वाल्व फ्लेंज से एलपीजी रिसाव के कारण ज्वलनशील वाष्प का बादल बन गया ओर स्पार्क होने से आग लग गई” को दर्शाया गया था। सुबह 10:48 बजे जैसे ही फायर अलार्म बजा, मेन फायर स्टेशन एवं सेटेलाइट फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियाँ साइट पर पहुँची और स्थिति का जायजा लेते हुये एलपीजी रिसाव वाले क्षेत्र मे तुरंत हवा की दिशा में वाटर कर्टन बनाना शुरू कर दिया। सभी दमकल कर्मियों ने कर्टन लगते समय स्वयं निहित श्वास उपकरण (SCBA) पहना हुआ था। अग्नि एवं सुरक्षा विभाग के पाली प्रभारी ने यूनिट के पाली प्रभारी से मिलकर स्थिति को देखते हुये 10:57 बजे इसे बड़ी आपात स्थिति घोषित कर दिया तथा L-1 सायरन भी बजाया गया। तत्पश्चात सायरन सुनने के बाद उपमहाप्रबंधक (प्रभारी)- अग्नि एवं सुरक्षा, उपमहाप्रबंधक – अग्नि एवं सुरक्षा, साइट घटना नियंत्रक, मुख्य घटना नियंत्रक एवं अन्य आपातकालीन समन्वयक घटना स्थल पर पहुंचे। 11:11 बजे, अज्ञात प्रज्वलन स्रोत (संभवतः दोषपूर्ण एफएलपी विद्युत जेबी/डीबी फिटिंग) द्वारा लीक एलपीजी वाष्प प्रज्वलित हो गया और असंबद्ध वाष्प बादल में विस्फोट हुआ जिसके परिणामस्वरूप संयंत्र के दो कर्मियों को चोटें आईं और साथ ही साथ वाल्व फ्लेंज से जेट आग जारी रही। 11:13 बजे साइट पर गंभीर स्थिति का आकलन करने पर, CIC ने ED&RH को स्थिति से अवगत कराया और ED&RH के परामर्श से, CIC ने ऑनसाइट डिजास्टर (L-2) घोषित किया। उत्पादन कर्मियों ने फायर प्रॉक्सिमिटी सूट पहनकर सामान्य सक्शन हेडर को डिप्रेसराइज करने के लिए स्टैंडबाय पंप के डिप्रेसुराइजेशन वाल्व का संचालन किया। साइट पर आपदा प्रबंधन योजना को सक्रिय किया गया, और ईआरडीएमपी के अनुसार समन्वयक अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचने लगे और स्थिति को नियंत्रण करने मे लग गए।
सूचना मिलने पर, एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख घटना स्थल पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आंकलन करके लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद 12:23 बजे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण करके स्थिति सामान्य (All Clear) होने की घोषणा की गई।
इस आपदा ड्रिल में विभिन्न आपातकालीन समन्वयकों नें अपनी भूमिकाओं को बखूबी निभाया। रिफ़ाइनरी के पारस्परिक सहायता भागीदार, पानीपत थर्मल पावर स्टेशन एवं नेशनल फ़र्टिलाइजर लिमिटेड की ओर से दमकल विभाग की गाडियाँ भी रिफ़ाइनरी परिसर में पहुंची।
इस आपदा ड्रिल के बाद एक आपातकालीन नियंत्रण केंद्र में समीक्षा बैठक की गयी। इस बैठक में आपातकालीन तैयारी योजना में और सुधार के लिए प्रेक्षकों द्वारा दी गई रिपोर्ट की समीक्षा डहरिया तथा संबन्धित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। यह डिब्रीफिंग सत्र रिफाइनरी मुख्यालय द्वारा निर्गत दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया जिसमे आग की रोकथाम के लिए और पूरी सावधानी के साथ-साथ तत्परता से कार्रवाई करने पर बल दिया गया। डहरिया ने इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए सभी की सराहना की तथा इसमें और अधिक सुधार लाने के लिए अपने मूल्यवान सुझाव भी दिए।

Comments