ज़िला भाजपा ने राष्ट्रपति के प्रति अमर्यादित शब्दों के प्रयोग के विरोध मे फूंका नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी व कांग्रेस का पुतला।
BOL PANIPAT : 28 जुलाई , पानीपत जिला भाजपा ने हुडा सेक्टर 12 में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति के बारे में अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी व कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ता अधीर रंजन चौधरी मुर्दाबाद व कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। अधीर रंजन चौधरी होश में आओ, कांग्रेस पार्टी में आओ के नारे भी सुनाई दिए। जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना ने कहा ने कि कांग्रेस अपनी सामंतवादी सोच से ऊपर उठ नहीं पा रही। कांग्रेस नेता आज भी अपने को देश, संविधान व कानून से ऊपर समझते हैं। उन्होने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी का माननीय राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहना अशोभनीय है। डॉ अर्चना ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति होना पचा नहीं पा रही है। डॉ अर्चना ने कहा कि लगातार हार से कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है व निराशा में डूबी हुई है। कांग्रेसी नेता बौखलाहट में राष्ट्रपति की शान में इस प्रकार की गुस्ताखी कर रहे है। डॉ अर्चना ने कांग्रेस पर हमला बोलते कहा कि इस घटिया बयान से कांग्रेस का महिला विरोधी, गरीब विरोधी व आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। देश का बच्चा बच्चा पहले ही कांग्रेस का गरीब,आदिवासी व महिला विरोधी चेहरा जानता था अब खुल कर सामने आ गया।
उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू अब देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर विराज मान है। उन पर ऐसी टिप्पणी नहीं की जा सकती । ये पूरे देश का अपमान है। ज़िला भाजपा उनके इस बयान को घोर निंदा करती है व उनसे मांग करती है कि वो माननीय राष्ट्रपति व पूरे देश से माफी मांगे। कांग्रेस पार्टी भी देश से माफी मांगे। इस इस अवसर मुख्य रूप से सुलेख डिड वाड़ा, रविंद्र भाटिया, दुष्यंत भट्ट, प्राण रत्नाकर , ईश कुमार राणा बलिंद्र आर्य , गंगा राम स्वामी कृष्ण आर्य, बबीता नरवाल, अनीता चावला, कपिल राणा, रविंद्र तुषामड़ अटावला, विजय शर्मा, सुशील जिंदल, विशाल गोस्वामी, सतीश सहगल,संजय गोयल पार्षद , अनिल खत्री, नरेश बेनीवाल, काकू मलिक, जतिन राणा, जय भगवान समलखा, सुधीर सेहरावत, वी एस वेदी, तरुण गोयल, विजय कुकरेजा आदि मौजूद रहें।

Comments