नीरजा बाहरी के हाथ में सौंपी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस जिला अध्यक्ष (महिला)की कमान
BOL PANIPAT : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला महिला अध्यक्ष कांग्रेस की कमान नीरजा बाहरी के हाथ में सौंपी। नीरजा बाहरी ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा व सुधा भारद्वाज के साथ सभी नेताओं का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि जो विश्वास उन्होंने मुझ पर जताया है मैं उस पर खरा उतरूंगी और अपने जिला में सभी महिलाओं के लिए हमेशा उनकी सेवा मे तत्पर रहूंगी।नीरजा बाहरी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने जो नारा दिया था बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अपने वादे पर खरा नही उतर पाई लेकिन हमारी सरकार उन्हीं के नारे को आगे लेकर चलेगी महिला की सुरक्षा व शहर का विकास ही सबसे पहले मुद्दा रहेगा केवल कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी जातियों वह धर्मों को साथ लेकर चलती है और सभी के कल्याण के लिए कार्य करती है । नीरजा बाहरी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब मौजूदा सरकार से तंग हो चुकी है रोजाना बढ़ती महंगाई प्रदेश में भ्रष्टाचार इतना बढ़ चुका है कि हरियाणा की जनता मौजूदा सरकार से तंग आ चुकी है आने वाले दिनों मे कांग्रेस सरकार आएगी और प्रदेश से महंगाई और भ्रष्टाचार को खत्म करने का पूरा प्रयास करेंगी

Comments