Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने की समालखा विधानसभा क्षेत्र के अल्पकालीन विस्तारकों संग बैठक।

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 9, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 9 मई, मजबूत संगठन  हो तथा उस मजबूत संगठन की सारी जानकारियां ऑनलाइन हो सरल पोर्टल पर अपलोड हो ताकि प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व उसका सही अवलोकन कर पार्टी हित में उस का उपयोग कर सके। सभी अल्पकालीन विस्तारक अपने अपने बूथ पर जा कर 56 घंटे के कार्यकाल में उन बूथों के पन्ना प्रमुख तथा पन्ना समितियां सरल पर अपलोड करे।ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना ने अपने हुड्डा स्थित कार्यालय पर समालखा विधान सभा के नियुक्त अल्पकालीन विस्तारकों के साथ एक बैठक लेते हुए कही।
डा अर्चना ने कहा  की अल्पकालीन विस्तारक की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए ही प्रदेश व जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को अल्पकालिक विस्तारक बनाया गया है ।सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता जिनको अल्पकालीन विस्तारक बनाया है वो इस कार्य को पूरी निष्ठा से पूरा करे। डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि चाहे अपने पन्ना प्रमुख तथा पन्ना समितियां बना रखी हो उसका कोई लाभ तब तक नही जब तक वो पोर्टल ना चढ़े।
डा अर्चना गुप्ता ने  इस मौके पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती की भी शुभकामनाएं दी।
बैठक मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप कौशिक तथा संजय छोकर,जिला महामंत्री रविन्द्र भाटिया, जिला विस्तारक उमेद सिंह लोहान, विनोद छोकर, गंगा राम स्वामी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा, सुशील जिंदल, मनजीत डिकाडला, तथा पीतांबर रावल , राजेंद्र शर्मा हल्दाना,बिजेंद्र अट्टा, रविन्द्र छौक्कर, ऋषिपाल रावल,रंजीत शर्मा,शिव कुमार शर्मा ,सुदर्शन पाराशर, रविंदर प्रताप छोकर, मनीष बेनीवाल,अरविंद कौशिक, आदि मौजूद रहे।

Comments