अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 21 बोतल अवैध शराब बरामद
BOL PANIPAT , 15 जून : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत रविवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने हरि नगर कॉलोनी में गली में अवैध शराब बेच रहे युवक को काबू किया। आरोपी के पास से 21 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की एक टीम रविवार शाम को गश्त के दौरान कच्ची काबड़ी फाटक पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की हरि नगर कॉलोनी में गली में एक युवक प्लास्टिक कट्टे पर अवैध शराब रखकर बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अमित पुत्र राजकुमार निवासी हरि नगर के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के पास से 9 बोतल, 5 अध्धे व 41 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की। पुलिस ने बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments