Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को किया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in Business Politics , at August 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 अगस्त, हथकरघा उद्योग पानीपत की आन बान शान है विश्व भर में पानीपत की पहचान हथकरघा नगरी के रूप है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने सेक्टर 29 में एक फैक्ट्री में हथकरघा दिवस पर बुनकर भाइयों को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित करने के बाद अपने उद्बोधन में कही। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की पानीपत में हथकरघा उद्योग को जमाने में पुरुषार्थी समाज का बहुत बड़ा योगदान है उन्होंने जमकर मेहनत कर इस नगरी को नई पहचान दी। डा अर्चना गुप्ता ने हथकरघा उद्योग को बढ़ाने में अपना महान योगदान देने वाले उस्ताद नंद लाल को याद कर नमन किया।
डा अर्चना ने कहा की ये सही है की किसी उद्योग को बढ़ाने के लिए पूंजी का योगदान होता है यहां के व्यपारी भाईयो ने पूंजी लगाकर  हथकरघा उद्योग खड़ा किया उसके लिए वे प्रशंसा के पात्र है ,साथ ही हमारे बुनकर भाईयो के पसीने के बिना ये अधूरा रहता बुनकर भाईयो ने अपने श्रम व पसीने से इस उद्योग को सींचा तब जाकर पानीपत की पहचान दुनिया भर में हथ करगा नगरी के रूप में हुई।
डा अर्चना ने आगे कहा की सरकार छोटे उद्योगों को बढ़ावा दे रही है इसी बजट में केंद्र सरकार ने एम एस एम ई के लिए 20 हजार करोड़ का प्रावधान किया है।
डा अर्चना ने कहा की सरकार बुनकर भाइयों को  भी व्यक्तिगत रूप से भी खड़ी या पवार लूम लगने को ऋण देती है । यहा तक की शेड डालें तक का ऋण सरकार देती है। डा अर्चना गुप्ता ने कहा सरकार इसी के साथ बुनकर भाइयों को उत्पादों को प्रदेशनी लगाने में आर्थिक
 सहायता करती है तथा बाजार उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मवीर ने कहा की हथकरघा उद्योग के कारण ही भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लबालब भरा रहता है। धर्मवीर ने आगे कहा की बुनकर साथियों के साथ हमारा भावनात्मक रिश्ता होता है।
हम सदैव बुनकर भाइयों के साथ रहते है। इस मौके पर  रचना जैन ने कहा की हथकरघा उद्योग महिला आत्मनिर्भरता का एक बडा जरिया । पहले घरों में महिला हथकरघा में है काम करती थी अब भी महिलाएं इस उद्योग  में बड़ा योगदान दे रही ।कार्यकर्म के संयोजक टैक्स इंडिया के ओनर राकेश जैन रहे जिन्होंने रचना जैन, धर्मवीर प्रधान आल इंडिया आई आई इच, आशीष जैन प्रधान सेक्टर 25 पार्ट 2,,विवेक गुप्ता, आनन्द जैन, गौतम मेहरा , एस के सुमन, संजीव गर्ग  के साथ पुष्प गुच्छ देकर डा अर्चना का स्वागत किया।
इस अवसर सम्मानित होने वाले में मुख्य रूप से राम सेवक , संत राम,असलम, शाहिद तथा आरिफ सहित 50 बुनकर भाई तथा तथा चांदनी सहित 5 बुनकर बहने शामिल रही।

Comments