ज़िला भाजपा अध्यक्ष ने किया समालखा नगर पालिका वार्डों का दौरा
-भाजपा का कमल खिलेगा समालखा नगरपालिका में – अर्चना
– कार्यकर्ता घर घर सम्पर्क तेज करे- अर्चना
BOL PANIPAT : समालखा22 मार्च, समालखा नगरपालिका चुनाव में कमल खिलेगा । भाजपा कार्यकर्ता सदैव जनता के बीच रहते है । हर दुख सुख में जनता के साथ खड़े रहते है। जनता मोदी जी के कार्यों से प्रभावित है । ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने सामलखा नगर पालिका 2,3,4,5,6व 11नम्बर वार्डों का दौरा करते हुए कही।
डॉ अर्चना ने कहा सामलखा सुंदर व स्वच्छ बने ,सामलखा का चंहुमुखी विकास हो इसके लिए भाजपा का जितना आवश्यक है। जिस प्रकार मुख्यमंत्री मनहोर लाल स्वच्छ प्रसाशन दे रहे है । अंत्योदय के माध्यम से गरीब से गरीब आदमी की आय बढ़ाकर उसको आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे ।उन सबका लाभ त्वरित लाभ सामलखा के लोगों को मिले नगरपालिका में भाजपा होगी तो ये सहज होगा।
उन्होंने कहा जनता में भाजपा के प्रति बहुत उत्साह है । एक बार आपके प्रयास की जरूरत है ।आप एक बार उनसे मिले।
कार्यकर्ता अपना जन सम्पर्क अभियान तेज करे।
डॉ अर्चना ने लोगो कल शहीदी दिवस के कार्यकर्मो में भाग लेने का भी आग्रह किया।इस दौरे में उनके साथ मेघराज गुप्ता, विनोद छोकर, कुलदीप जांगड़ा, अरविंद कौशिक, नरेश बेनीवाल, रवि राणा ,अशोक कुच्छल,रामकिशन सरोहा, सुभाष कुहाड़, रामकुमार सैनी व रेणु धीमान मुख्य रूप से शामिल रहे।

Comments