Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षा के क्षेत्र में जिला शिक्षा अधिकारी का रहा अहम योगदान: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 26, 2024 Tags: , , , ,

-चार साल की बेहतरीन सेवाओं के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह दहिया सेवानिवृत
विदाई समारोह में जिलाभर के शिक्षाविदों ने की शिरकत
-प्रशासनिक अधिकारियों ने की लम्बी आयु व स्वास्थ्य की कामना

BOL PANIPAT , 26 अप्रैल। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह दहिया का शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र में शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए। उनके नेतृत्व में इस क्षेत्र में विशेष तौर पर युवाओं को आगे बढऩे का व उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिल सके। यह बात जिला उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह दहिया की सेवानिवृति के अवसर पर डाईट में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में कही।
उपायुक्त ने बताया कि वे उनेक हिन्दू कॉलेज सोनीपत के साथी रहे हैं उनके स्वभाव व उनकी कार्य प्रणाली से परिचित रहे हैं। उन्होंने उनके स्वास्थ्य व लम्बी आयु की कामना की। विदित रहे कि कुलदीप सिंह दहिया सोनीपत के गांव रतनगढ़ के मूल निवासी हैं। उनका जन्म 21 अप्रैल 1966 में हुआ व उनके पिता ताराचन्द और माता चन्द्रो देवी ने उन्हें कामयाब करने के लिए अथक प्रयास किए। शिक्षा के सफर की गाड़ी 1971 से होली चाईल्ड स्कूल से की। उन्होंने बीएड करने के बाद 1993 में उनका विवाह डॉ. कल्पना से हुआ। उनका एक पुत्र भी है। उन्होंने 2002 में बतौर प्रिंसिपल सेवाएं प्रदान की और 2012 में सोनीपत में बीईओ के पद पर रहे। 2015 में डीपीसी पानीपत व 2018 में सोनीपत डाईट में बतौर प्रिंसिपल रहे। 2020 मेें वे सोनीपत में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर रहकर उन्होंने सेवाएं प्रदान की व 2022 से अब तक उन्होंने पानीपत में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाओं को बढ़ाया। उनके विदाई समारोह में जिला भर के शिक्षाविदों के अलावा उनके परिजन मौजूद रहे। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के अलावा एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, प्रिंसिपल डॉ. रविन्द्र काबड़ी, पवन आर्य, जितेन्द्र जागलान, बीईओ बिजेन्द्र हुड्ïडा, सुनीता काद्ïियान, कृष्णा आदि मौजूद रहे।

Comments