Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा पानीपत के जिला प्रभारी संदीप जोशी और हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग की चेयरमैन निर्मल बैरागी पहुंचे मैच देखने.

By LALIT SHARMA , in Politics SPORTS , at June 9, 2023 Tags: , , , ,

मॉडल टाउन थंडर स्ट्राइकर और वृंदा एनक्लेव टाइटंस के बीच खेला गया मैच

BOL PANIPAT :- फतेह चंद विज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल का तीसरा मैच वृंदा एनक्लेव टाइटंस और मॉडल टाउन थंडर स्ट्राइकर के बीच मे खेला गया, मैच देखने के लिए मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा पानीपत के जिला प्रभारी संदीप जोशी और हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग की चेयरमैन निर्मला बैरागी का टूर्नामेंट में पहुंचने पर विधायक प्रमोद कुमार विज और उनकी धर्मपत्नी नीरू विज और सांसद संजय भाटिया की धर्मपत्नी अंजू भाटिया ने मुख्य अतिथि का पटका पहना कर स्वागत किया ,संदीप जोशी ने टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि विधायक विज के द्वारा युवाओं के लिए की गयी ये नेक पहल काबिले तारीफ है, भाजपा युवा सोच के साथ चलने वाली पार्टी है ये विधायक ने इस टूर्नामेंट के माध्यम से साबित करके दिखाया है, वही क्रिकेट मुकाबले की बात करे तो मॉडल टाउन थंडर ने 8 विकेट से मैच को जीता और विनीत कुमार 43 रन 17 बालों में बना कर मैन ऑफ द मैच बने, वृंदा एंक्लेव टाइटंस ने मॉडल टाउन को 66 रनों का टार्गेट दिया था I

पंजाब के भांगड़ा कलाकारों ने मैच के दौरान अपनी ज़बर्दस्त भांगड़ा से टूर्नामेंट देखने आए दर्शकों को खूब लुभाया और उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की I

Comments