देश के लिए चंद्रशेखर का बलिदान अनुपम उदाहरण- संजय
BOL PANIPAT: 27 फरवरी , चंद्रशेखर आज़ाद का राष्ट्र के लिये सर्वोच्च बनिदान अनुपम उदाहरण है। उन्होंने बहुत कम आयु में अपने प्राणों की आहुति दी । ये शब्द करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने गीता कालोनी में अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद का बलिदान दिवस पर मुख्य वक्ता के तौर पर कहे। संजय ने कहा जब देश की बात जब आये हमे अपने सभी स्वार्थ छोड़कर देश केलिए सब कुछ बलिदान करने को ततपर रहना चाहिए
संजय ने कहा मैं आज़ाद था आज़ाद ही रहूंगा ये वचन उन्होने अन्तिन समयतक निभाये।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में तिरंगा फहराया गया राष्ट्रीय गीत गया । चन्द्र चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए.
हरियाना सरकार में चेयरमैन निर्मला बैरागी ने कहा कि कांग्रेस के आक्रांताओं का इतिहास पढ़ाया अपने नायको के इतिहास को छुपा लिया। अब भाजपा ने तय किया कि अब अमर बलिदानियों को सम्मन मिलेगा जिसका वो हक दार थे।
कार्यक्रम को प्रांरत्नाकर व ईश कुमार राणा ने सम्बोधित किया। मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक राजेश फोगाट ने किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा ज़िला अध्यक्ष महाबीर दहिया ने की । सांसद संजय भाटिया का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया ।

Comments