Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


पोषण माह के अंतर्गत जिला स्तरीय निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाये गए।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 सितम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिला एवम बाल विकास विभाग के सहयोग से बुधवार को पोषण माह के अंतर्गत जिला स्तरीय निशुल्क चिकित्सा शिविर स्थानीय शिव मंदिर बत्रा कॉलोनी और आयुष हेल्थ एवम वेलनेस सेंटर उरलाना कला में लगाये गए। इन शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सोनिका राजपाल, डाक्टर वाणी मित्तल तथा होमियोपैथिक  चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुदेशपाल, डाक्टर प्राची ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली मांताओ, किशोर बच्चों तथा बुजुर्गो की जांच के साथ साथ आंगनवाड़ी वर्करों तथा हेल्पर को भी आयुष की जानकारी दी।
योग सहायक दीपक तथा सतीश कुमार ने इन सभी को ऐसे आसन तथा योग करवाए जिनसे नार्मल डिलीवरी होने की संभावना बढ़ जाती हैं। इस मौके पर बत्रा कॉलोनी की सभी आंगनवाड़ी वर्कर, हैल्पर तथा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पुष्पा भारती विशेष तौर पर उपस्थित रही। इस मौके पर आयुष फार्मासिस्ट कमलेश, सुनील कुमारी मिनाक्षी तथा पूजा ने सभी मरीजों को आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक दवाओं का निशुल्क वितरण किया। इस मौके पर 289 मरीजों ने आयुर्वेदिक, 184 मरीजों ने होम्योपैथीक तथा 95 मरीजों ने योग के साथ कुल 568 मरीजों ने लाभ उठाया ।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर सतपाल ने जिला स्तरीय शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा की बढ़ते प्रदूषण के कारण मनुष्य की सूक्ष्म जीवाणु रोधक क्षमता तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता घट रही है। ऐसे समय मे एक मात्र उपाय यही है कि योग प्राणायाम, आयुर्वेद के माध्यम के साथ साथ सही पोषण को अपनाते हुए लोगो की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाए। इसी के दृष्टिगत हरियाणा आयुष विभाग  की ओर से हरियाणा के सभी जिलों में इस प्रकार के निशुल्क  पोषण  शिविर लगाए जा रहे हंै।

Comments