अवैध कॉलोनी में अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई की गई
BOL PANIPAT : समालखा 17 जनवरी–समालखा उपमंडल के भापरा एरिया की साढ़े आठ एकड़ में बनाई जा रही दो अवैध कॉलोनी में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था उन सब में जिला नगर योजना कर की ओर से ताबड़तोड़ अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई की गई है।
डीटीपी सुनील आंतिल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी में निर्माण कार्य करने वालों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। इस एरिया में अवैध निर्माण के साथ-साथ करीब 25 डीपीसी भी तोड़ी गई हैं।
उन्होंने आमजन से अपील की कि समालखा एरिया में जहां भी अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है। उनकी सूचना जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय में दें, ऐसे लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments