Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


विजिलैंस और मॉनिटरिंग कमेटी की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न. पीड़ितों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,19 मई। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में विजिलैंस और मॉनिटरिंग कमेटी की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अनुसूचित जाति, जन जाति के दर्ज मामलों पर पूरी तरह से कार्यवाही होगी। उपायुक्त ने समिति सदस्यों को आश्वासन दिलाया की अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत 1 नवंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक 24 केस दर्ज हुए थे जिनमे से 11 केस पुलिस विभाग की रिपोर्ट अनुसार कैंसल हो चुके हैं। 13 पीडि़तों को एक्ट के अनुसार आर्थिक मदद शीघ्रता से प्रदान की जायेगी।
    उपायुक्त ने बताया कि पीडि़तों को जो आर्थिक सहायता मिलनी है उसमें पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी। किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होगी। इसको लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के सदस्य पीडि़तों की स्क्रीनिंग करेंगे व उनके मापदंड पर खरा उतरने वाले पीडि़तों को आर्थिक सहायता दी जायेगी। उपायुक्त ने बैठक में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से बजट के संदर्भ में वर्तमान स्थिति जानने का प्रयास भी किया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहुजा, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, समिति सदस्य प्राण रत्नाकर, सतप्रकाश वैद्य के अलावा समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments