प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत उझा में आज जिला-स्तरीय कार्यक्रम: उपायुक्त डॉ वीरेन्द्र कुमार दहिया
BOL PANIPAT , 18 नवंबर। ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत 19 नवंबर को प्रदेशभर में जिला-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे सभी जिलों में एक साथ शुरू होंगे।
उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र उझा के कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु जिला अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में कृषि उपनिदेशक आत्मा राम गोदारा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसान योजना के लाभ और इसकी प्रक्रियाओं की जानकारी सही तरीके से किसानों तक पहुँच सके।

Comments