Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री ने आजादी के आंदोलन एवं विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले सम्मानित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 15, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन अवसर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आजादी के आंदोलन में विशेष योगदान देने वालों के आश्रितों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य करने वालों को करुणा व मानवता की भावना हेतु सम्मानित किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज चौपड़ा के चाचा भीम चौपड़ा को ओरेगन में हुए वल्र्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशीप-2022 में जेवलियन थ्रो में रजत पदकर प्राप्त करने, समालखा उपमण्डल अधिकारी अश्विनी मलिक(ना.), हैड कांस्टेबल संतोष शर्मा व अनमोल सिंह को खेल जगत में उत्कृष्ठï योगदान के लिए, कान्हा गौवंश रक्षा उपचार एवं कल्याण संस्था समालखा को गौ रक्षा व देखभाल जैसी उत्कृष्ठï सेवाओं के लिए, वसु जैन व सरदान भूपेन्द्र सिंह, सत्यवीर गुप्ता, प्रधान श्री रामा कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट को सामाजिक कार्यो में उत्कृष्ठï योगदान के लिए, रिफाईनरी पानीपत के कार्यकारी निदेशक जी.सी. सिकदर को कॉरपोट सोशल रिस्पोन्सिबिलीटी में उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया।

आईबी कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार गर्ग को पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए, पाईट स्कूल की छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पिंकी देवी व महिला ब्लॉक संगठन पानीपत को महिला सशक्तिकरण व उत्थान में उत्कृष्ठï कार्य के लिए, उप वन रजिक इंचार्ज समालखा रेंज के वन मण्डल अधकारी वीरेन्द्र सिंह को अदम्य साहस एवं बहादूरी के लिए, गुप्चर वरिष्ठïï वैज्ञानिक अधिकारी विभाग से डॉ. प्रीमिला व दयानन्द ईएसआई, रिषिराम ईएचसी और रोहित एसपीओ और परविन्द्र एएसआई, प्रभारी स्पेशन टास्क फोर्स सोनीपत से निरीक्षक सुखमिन्द्र, इएसआई राकेश कुमार, पीपीटी इएचसी परमजीत, पीपीटी इएचसी अजीत, पीपीटी इएचसी मनोज को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए, कपूर इंडस्ट्रीज, गोल्डन इंडस्ट्रीज, राज इंडस्ट्रीज, श्री सीमेंट, देवगिरी इंडस्ट्रीज, रिवेरा इंडस्ट्रीज, हरियाणा ओरगिनक्स को हर घर तिरंगा अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने लोकतंत्र सेनानी व उनके अधिकारियों में रघुवीर निवासी सुखेदव नगर पानीपत, प्रकाश सिंह निवासी मरला कॉलोनी, दुर्गा देवी निवासी गीता कॉलोनी, जयप्रकाश निवासी जाटल रोड, चन्द्रकांता निवासी मॉडल टाऊन, कमलेश सैनी निवासी सुखदेव नगर, माया रानी निवासी अमरभवन चौक, किरण गर्ग निवासी रौशन महल पानीपत, लेखराज निवासी गीता कॉलोनी असंध रोड, जोगिन्द्र राठी निवासी मॉडल टाउन, आन्नद मुनी निवासी विकास नगर एनएफएल पानीपत को सम्मानित किया।

Comments