Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


जिला स्तरीय ट्रैफिक क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 24, 2024 Tags: , , , , , ,

-पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्रॉफी व प्रसंशा पत्र देकर किया सम्मानित

BOL PANIPAT : 24 दिसम्बर 2024, जिला पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा को लेकर स्कूल,कॉलेज के बच्चों की सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता करवाई जा रही है। मंगलवार 24 दिसम्बर को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एसडी पीजी कॉलेज के सभागार में किया गया। खंड स्तर की परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाली विभिन्न स्कूल, कॉलेज की 20 टीमों ने उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन चार लेवल पर किया गया। प्रथम लेवल में कक्षा तीसरी से पांचवी, दूसरे लेवल में कक्षा छठी से आठवीं, तीसरे लेवल में कक्षा नौवी से बाहरवीं और चौथे लेवल में कॉलेज व शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर एसडी पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा के साथ जिला स्तरीय ट्रैफिक क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्रॉफी व प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना के लिए प्रेरित करना ही परीक्षा का मकसद है। क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है। पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदेश के सभी जिला में स्कूल व कॉलेज में ट्रैफिक क्विज कंपटीशन का आयोजन करवाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ष लाखों लोग सड़क हादसो मे मारे जाते है। इनमे से ज्यादातर मरने वालों की आयु 16 से 40 वर्ष के बीच होती है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की मौत से परिवार के कई लोगों का जीवन तबाह हो जाता है। ज्यादातर हादसे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की वजह से होते है। आज के युवा बच्चे ही भविष्य में देश की राष्ट्र शक्ति है। स्कूल, कॉलेज के बच्चों को स्वयं ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए और अपने परिजनों व परिचितों को भी ट्रैफिक के नियमो बारे जागरूक करना चाहिए और ट्रैफिक नियमों की उल्लघना करने पर उन्हे तुरंत टोकना भी चाहीए।

इस अवसर पर एडीपीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि वाहनों की बढती संख्या ने सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दे को प्रासंगिक बना दिया है। अब सड़क पर चलने वाले हर इंसान को बचाना और संजोना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी, कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश, कॉलेज स्टाफ व विभिन्न स्कूल, कॉलेज का स्टाफ व बच्चें उपस्थित रहें।

ट्रैफिक क्विज प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। क्विज में ट्रैफिक से संबंधित सभी प्रश्न स्क्रीन पर दिखाए गए। स्क्रीन पर सवाल आते ही बच्चे तुरंत जवाब देते रहें।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण की परीक्षा का आयोजन 12 नवम्बर को करवाया गया था। जिसमें जिला के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के 2 लाख 11 हजार 111 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रथम चरण की परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले चारों लेवल के 4714 विद्याथियों की 5 दिसम्बर को दूसरे चरण की खंड स्तरीय परीक्षा करवाई गई थी। खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाली 20 टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।

जिला स्तरीय ट्रैफिक क्विज प्रतियोगिता का ये रहा परिणाम

लेवल प्रथम : कक्षा (3 से 5) में गीता पब्लिक स्कूल शेरा के मयंक ने प्रथम, ऋषिकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुराना की अवनी ने द्वितीय व सनराइज पब्लिक स्कूल मतलौडा के आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लेवल द्वितीय : कक्षा (6 से 8) में सरस्वती मॉडल स्कूल अहर के शिवम ने प्रथम, पाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानीपत के आर्यन ने द्वितीय व एसवीएम स्कूल पलड़ी के मनप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लेवल तृतीय : कक्षा (9 से 12) में बाल विकास स्कूल के सूर्या गुप्ता ने प्रथम, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के मनन ने द्वितीय व गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनाना के कमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चतुर्थ लेवल : (कॉलेज लेवल) एसडी पीजी कॉलेज के सौरभ ने प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज बापौली के कृष ने दितीय व एसडी पीजी कॉलेज के माधव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यातायात उप पुलिस सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि चारों लेवल पर प्रथम, दितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले उक्त विद्यार्थी अब रैंज स्तर की ट्रैफिक क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी जो जल्द ही आयोजित करवाई जाएगी। उसके बाद राज्य स्तर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीम के बच्चों को उचित पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Comments