Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat Elections , at April 6, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 अप्रैल 2024, लोकसभा आम चुनाव को जिला में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र व भय मुक्त माहौल में करवाने व कानून एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा शनिवार को थाना समालखा, थाना बापौली व थाना सनौली क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च गांव झट्टीपुर से शुरू होकर, मछरौली, भापरा बाईपास, समालखा जीटी रोड, बाजार, चुलकाना रोड, चुलकाना, पट्टीकल्याणा, डिकाडला, हथवाला, आटा जुरासी गढ़ीछाजू, बिहौली, शहरमालपुर, मतरौली, संजौली, गोयला खुर्द, गोयला खेड़ा, बापौली, अधमी, नन्हेडा, जलालपुर प्रथम, रिशपुर, रामडा, सनौली, नवादा आर, नवादा पार, पत्थरगढ़, राणा माजरा, गढी बेसिक, नंगला आर, नंगला पार, धनसौली व छाजपुर कला से होकर निकला।

इस दौरान समालखा उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिह, समालखा तहसीलदार ललीता, समालखा बीडीपीओ नितिन यादव, बापौली, सनौली बीडीपीओ शक्ति सिंह, सीआरपीएफ कंपनी कमाडर इंस्पेक्टर अंजू, थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार, थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप व थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अतर सिंह मौजूद रहे। जिन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनसे निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने व निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए अपील की।

उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च कानून व्यवस्था बनाने का एक हिस्सा है। हम सब का यह दायित्व है कि हम सभी कानून का पालन करें और निष्पक्ष व भय रहित चुनाव संपन्न करवाए। चुनाव का शांतिपूर्ण निपटान करवाना हम सबकी जिम्मेदारी है और इसमें आमजन की सहभागिता जरूरी है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे और शरारती व असामाजिक तत्व व गड़बड़ी फैलाने वाले व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments