Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार। चाकू बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 21, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जनवरी 2025, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने काबड़ी गांव में शराब ठेके के पास आहते में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी को सोमवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समीर निवासी डिमाना हाल रिसालू के रूप में हुई।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में निखिल पुत्र सुभाष निवासी काबड़ी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 29 दिसम्बर को वह अपने भाई सुशील पुत्र ईश्वर व अखिल पुत्र राधा सिंह के साथ गांव में शराब ठेके के पीछे आहते में बैठकर शराब पी रहा था। वहा पर उनके अतिरिक्त छह सात अन्य युवक भी बैठकर शराब पी रहे थे। उसको पीछे से गाली गलौच की आवाज सुनाई दी। उसने कहा गाली क्यो दे रहे तो तभी पीछे से एक लड़के ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।  भाई सुशील छुड़ाने लगा तो उसकी भी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। झगड़े का शौर सुनकर मौके पर लोगों ने उनको झुड़ाया। थाना पुराना औद्योगिक में निखिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी समीर ने पूछताछ में जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments