रोड किनारे गाड़ियां खड़ी कर शराब पीने/ सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करने व शराब ठेकों के पास रेहड़ी पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
BOL PANIPAT : 02 मार्च 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गर्दर्शन में जिला पानीपत पुलिस आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए भरसक प्रयासरत है। जिला पुलिस द्वारा इसी कड़ी में अब रोड किनारे गाड़ियां खड़ी कर शराब पीने, सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करने व शराब ठेकों के पास रेहड़ी पर शराब पिलाने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया है।
अभियान के तहत शनिवार को जिला के सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्जो ने अपने अपने थाना चौकी क्षेत्र अधिकार में कार्रवाई करते हुए शराब ठेकों के पास से रेहड़ी हटवाने के साथ ही दौबारा उक्त स्थानों पर रेहड़ी ना लगाने की नसीहत दी।
अभियान के तहत गत दिनों जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी करते पाए गए अलग अलग स्थान से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि इस प्रकार खुले में शराब पीने व हुड़दंग बाजी करने से आमजन को परेशानियों का सामान करना पड़ता है, शहर का माहौल खराब होता है साथ ही आपराधिक वारदात होने का अंदेशा बना रहता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सभी प्रर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रभारी, क्राइम युनिट व चौकी इंचार्जो को विशेष रूप से निर्देश दिए गए है। साथ ही पुलिस लाइन में 40 जवानों की एक रिर्जव बनाई गई है। उक्त जवानों को प्रतिदिन एक साथ अलग अलग थाना क्षेत्र में भेजकर गश्त करवाई जा रही है। गश्त कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Comments