Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान : 1 सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर किए गए 467 वाहनों के चालान

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 नवंबर: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) यातायात एवं हाईवे हरियाणा के आदेशानुसार, एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से 10 नवंबर से 16 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा गलत लेन में वाहन, लाल नीली बत्ती का इस्तेमाल व नशा करके वाहन चलाने वालों तथा प्रेशर हॉर्न व बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर या अन्य तरीके से ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने के 429, ध्वनि प्रदूषण करने के 8, लाल नीली बत्ती इस्तेमाल के 7 तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने इस दौरान सभी वाहन चालकों को भी यातायात नियमों की पालना करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी।

एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नियमों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Comments