वाहनों से चोरी हुई बैटरी खरीदने वाला आारोपी गिरफ्तार. 20 हजार रूपये बरामद.
BOL PANIPAT : 23 जुलाई 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने नेफ्ता क्रैकर रोड पर स्थित प्लांट में खड़े वाहनों से चोरी हुई बैटरी खरीदने वाले आरोपी को सोमवार देर शाम आठ मरला से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शाकिर निवासी सौंधापुर के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अमित निवासी पाढा करनाल को गत दिनों कैथल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने प्लांट में खड़े वाहनों से चोरी की 18 बैटरियों में से 8 बैटरी आठ मरला में स्थित इंवर्टर बैटरी की दुकान पर 3 हजार रूपये प्रति बैटरी के हिसाब से शाकिर निवासी सौंदापुर को बेचने बारे स्वीकारा था।
आरोपी ने चोरीशुदा बैटरी बेचकर हासिल किये 24 हजार रूपये में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी अमित के कब्जे से बचे 3500 रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी शाकिर की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम आरोपी शाकिर को आठ मरला में उसकी दुकान से काबू किया। पूछताछ में आरोपी शाकिर ने आरोपी अमित से चोरी की 8 बैटरियां खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी शाकिर ने उक्त बैटरी आगे बेच दी। आरोपी ने चोरीशुदा बैटरी बेचकर हासिल की नगदी में से कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी शाकिर के कब्जे से बचे 20 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments