मण्डलायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
BOL PANIPAT , 20 जून। आयूष विभाग के महानिदेशक एवं करनाल मण्डल के आयुक्त डॉ. साकेत कुमार ने 9वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर पानीपत में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
मण्डलायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर हर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी से भी कार्यक्रम के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली और कार्यक्रम स्थल पर लगने वाली प्रदर्शनी और आयुर्वेदिक मेडिकल कैम्प की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, एसडीम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी, एमडी शुगर मिल अजय चौपड़ा, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा के अलावा कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments