Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मंडलाध्यक्षा सीमा कपूर ने इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन का आधिकारिक दौरा किया।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 3, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन, मण्डल 308 की मंडलाध्यक्षा शिमला से पधारी सीमा कपूर ने इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन का आधिकारिक दौरा किया। यह जानकारी क्लब की सम्पादिका स्वाति गोयल ने दी। स्वाति ने बताया कि इस अवसर पर क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली वार्षिक जनरल मीटिंग और कार्यकारिणी सदस्याओं की बैठक की गई ।जिसकी अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट 308 की अध्यक्षा सीमा कपूर जो कि शिमला से विशेष रूप से आई थीं उन के द्वारा की गई। प्रधान नीतू छाबड़ा ने इस दौरान क्लब का अर्द्ध-वार्षिक लेखा जोखा, अब तक के प्रोजेक्ट की रिपोर्ट्स व कार्यकारिणी सदस्याओं की रिपोर्ट्स को प्रस्तुत की जिसे बहुत सराहा गया। सचिव डॉ.अनु कालड़ा, कोषाध्यक्षा रूपाली चोपड़ा, आईएसओ मंजरी गोयल और सम्पादिका स्वाति गोयल ने रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिन्हें मंडल अध्यक्षा सीमा कपूर व जोनल काउंसलर पीडीसी सीमा चोपड़ा के कर कमलों द्वारा सम्पन्न कराया गया। इन सामाजिक सेवाओं में क्लब के तत्वाधान में प्रधान नीतू छाबड़ा और कार्यकारिणी द्वारा एक जरूरतमंद को व्हील चेयर, पूर्व प्रधान गीता प्रिय सीमा बब्बर ने ट्रांसजेंडर की बहुत सुन्दर ढंग से बात रखीं। उन सभी सदस्याओं को श्रीमद्भगवद गीता उपहार स्वरूप दी गई।

Comments