Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


नया गैस कनैक्शन लेने व डीबीसी(डबल) करवाने पर दिवाली उत्सव के तहत ड्रा निकाला गया

By LALIT SHARMA , in Business , at July 12, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली(प्रीति शर्मा ), : बापौली स्थित कैप्टन अतुल सोमरा एचपी गैस एंजैसी से नया कनैक्शन लेने पर किसान को जोनल स्तर पर निकलते तृतीय पुरस्कार को सेल्ज अधिकारी व एजैसी प्रबंधक ने किसान को सम्मानित किया। इस दौरान हिन्दुस्तान पैट्रोलियम गैस के सेल्ज अधिकारी शुभम चौहान व कैप्टन अतुल सोमरा एचपी गैस एंजैसी के प्रबंधक आर एस सोमरा ने बताया कि कम्पनी की और से नया गैस कनैक्शन लेने व डीबीसी(डबल) करवाने पर दिवाली उत्सव के तहत ड्रा निकाला गया था। जिसको पहले 26 जनवरी और फिर होली तक बढा दिया गया था। ड्रा जोनल क्षेत्र चण्डीगढ में निकाला गया था।

जिसके अंतर्गत जींद सेल्ज एरिया में चार जिलों से कैप्टन अतुल सोमरा एचपी गैस एंजैसी के गैस उपभौक्ता नन्हेडा गांव निवासी किसान रामधारी पुत्र साधु राम का नया कनैक्शन लेने पर तृतीय पुस्कार निकला । किसान खेत के जरूरी काम से चण्डीगढ नही जा सका था। जिसकारण मंगलवार को हिन्दुस्तान पैट्रोलियम गैस के सेल्ज अधिकारी शुभम चौहान व कैप्टन अतुल सोमरा एचपी गैस एंजैसी के प्रबंधक आर एस सोमरा ने किसान रामधारी को रसोई प्रयोग सामान देकर सम्मानित किया। इसकों लेकर किसान के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इस मौके पर रिंकू शर्मा, अमित सोमरा, प्रवीन, नदीम आदि मौजूद थे।

Comments