Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्कर गिरफ्तार. 8.40ग्राम स्मैक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 6, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 जनवरी 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने गांव राणा माजरा में एक नशा तस्कर को 8.40ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आरिफ उर्फ रिपा निवासी राणा माजरा के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव गढ़ी बेसिक के नजदीक मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गांव राणा माजरा निवासी आरिफ उर्फ रिपा घर के बाहर गली में मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम गांव में घर के पास पहुंची तो गली में खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान आरिफ उर्फ रिपा पुत्र अब्बल निवासी राणा माजरा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियामानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बापौली केलाश चंद्र की मौजूदगी में आरिफ की तलाशी ली तो पहनी हुई पेंट की जेब से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 8.40ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी आरिफ के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर थाना सनौली पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा तस्करी में सलिप्त उसके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments