हेरोइन (मादक पदार्थ) सप्लायर को यूपी के शामली से किया गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 20 अप्रैल : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 31.25ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को यूपी के शामली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली के सिंगरा गांव निवासी मनव्वर के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने 70 हजार रूपए में रिंकू को 50 ग्राम हेरोइन बेची थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी रिंकू को रिमांड अवधी पूरी होने पर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी मनव्वर को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने बुधवार शाम को बबैल से बराना रोड पर करनाल के विकास कॉलोनी निवासी रिंकू पुत्र कृष्ण को 31.25ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने 5/6 दिन पहले यूपी के सिंगरा गांव निवासी मनव्वर से 50 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदी थी। जिसमें से कुछ हेरोइन उसने राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी। बुधवार को बची हेरोइन को लेकर बेचने के लिए बबैल बराना रोड पर ग्राहक की फिराक में आया था। थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रिकू को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के साथ ही आरोपी नशा सप्लायर की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने शनिवार देर रात दबिश देकर यूपी के शामली से आरोपी मनव्वर को गिरफ्तार किया।

Comments