नशा तस्कर 150 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार. निशानदेही पर सप्लायर को भी गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 27 जुलाई 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने विकास नगर में एक नशा तस्कर को 150 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर को भी गिरफ्तार किया।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान नई अनाज मंडी में मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की राजू निवासी बदायू यूपी विकास नगर की गली नंबर 20 की और से नई अनाज मंडी की तरफ पैदल आ रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए विकास नगर से नई अनाज मंडी की और आने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात गली नंबर 20 की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम कुद कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राजु पुत्र श्रीपाल निवासी नगरीया बदायू यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार डयूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ योगेंद्र मान की उपस्थिति में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 150 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के उक्त अफीम दो दिन पहले यूपी के बदायू के शकोरा गांव निवासी शिवम पुत्र भगवानदास से कम कीमत पर खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को नशा सप्लायर आरोपी शिवम को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी शिवम ने उक्त अफीम आरोपी राजू को बेचने बारे स्वीकारा। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments