स्नेचिंग करने वाले गिरोह का तीसर आरोपी गिरफ्तार. छीना गया मोबाइल फोन बरामद .
BOL PANIPAT: 25 फरवरी 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने नवाकोट गुरूद्वारे के पास खड़े केंटर के शीशे तोड़कर उसमे सो रहे युवक से मोबाइल फोन व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उज्जवल उर्फ पंडित निवासी एकता विहार कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने बीते दिनों टीडीआई सेक्टर 24 बाईपास पर आरोपी सूरज निवासी एकता विहार कॉलोनी व कुल्लु निवासी शक्ति विहार कॉलोनी को गिरफतार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी उज्जवल उर्फ पंडित निवासी एकता विहार कॉलोनी व दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर करीब 15 दिन पहले रात के समय नवाकोट गुरूद्वारे के पास खड़े केंटर के शीशे तोड़कर उसमे सो रहे युवक से मोबाइल फोन व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में शिवम निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में संलिप्त आरोपी उज्जवल व उसके दो अन्य साथी आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम आरोपी उज्जवल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी उज्जवल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments