200 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 08 नवम्बर 2023, पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने उरलाना कला डूमियाना रोड़ पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव उरलाना खुर्द अड्डा पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक व्यक्ति डूमियाना गांव की तरफ से गांव उरलाना कला की तरफ पैदल आ रहा है। व्यक्ति के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने गांव उरलाना कला से गांव डूमियाना की तरह जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को सामने से एक संदिग्ध किस्म का व्यक्ति पैदल आते हुए दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही उसको काबू पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुरेश उर्फ धर्मनाथ पुत्र घसीटू राम निवासी राजौंद कैथल के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मतलौडा अनिल कुमार की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली तो चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 200 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने व नशा तस्करी कर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में उक्त चरस को हरिद्वार में एक अज्ञात युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। मंगलवार को वह चरस को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में उरलाना कला गांव की तरफ आ रहा था। पुलिस टीम ने उसे उरलाना कला से गांव डूमियाना रोड पर चरस सहित गिरफ्तार कर लिया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना मतलौडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी सुरेश उर्फ धर्मनाथ को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments