Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


घर में घूसकर चाकू व डंडों से मारपीट करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 16, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 मई 2023, पानीपत, गांव पूठर में बीते वीरवार की रात घर में घूसकर चाकू व डंडों से मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को थाना इसराना पुलिस ने बीती देर साय जवाहरा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गौरव व सौरभ पुत्र राजकुमार, अरूण व मोहित पुत्र महेंद्र निवासी पुगथला सोनीपत के रूप में हुई।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि गांव पूठर निवासी अनीश पुत्र रमेश ने शिकायत देकर बताया था कि 11 मई की देर साय वह साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। जहा उसके साथ मारपीट हो गई। जिसके बाद वह अपने घर आ गया। देर रात करीब 1:30 बजे गांव पुगथला निवासी गौरव व सौरभ पुत्र राजकुमार, अरूण व मोहित पुत्र महेंद्र धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके पिता, माता व पत्नी छुड़ाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनकों भी चोट मारी। आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देते हुए हथियारों सहित अपनी बाइक से फरार हो गए। अनीश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक चाकू, तीन डंडे व एक बाइक बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments