240 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 04 सितम्बर 2025, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर 24 टीडीआई गेट के पास नाकाबंदी कर एक नशा तस्कर को 240 ग्राम चरस सहित काबू किया। आरोपी की पहचान तहसील कैंप निवासी रवि उर्फ भोलू के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए उझा रोड की और से ट्रक युनियन की तरफ आएगा। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत सेक्टर 24 टीडीआई गेट के नजदीक नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक उझा रोड की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रवि उर्फ भोलू पुत्र सतपाल निवासी तहसील कैंप के रूप में बताई।
नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से प्लास्टिक पन्नी के अंदर चरस (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद चरस का वजन करने पर 240 ग्राम पाया गया।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए तीन चार दिन पहले उक्त चरस उत्तराखंड से कम कीमत पर खरीद कर लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी रवि उर्फ भोलू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments