Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पुरानी रंजिश के चलते चीनी  मिल के कर्मचारी को चाकू घोंपे.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 21, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : असंध रोड पर एक चीनी  मिल के कर्मचारी को बीच सड़क पर चाकू घोंपे गए ।  युवक से पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया । चाकू मारने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को उसका साथी तुरंत नजदीक के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां इलाज के लिए उसे भर्ती कर लिया है। वहीं पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर IPC की धारा 323, 324, 326, 34 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव गांजबड़ निवासी आशीष ने बताया कि वह चीनी मिल पानीपत में नौकरी करता है। 20 अगस्त की दोपहर 2 बजे वह ड्यूटी से दोपहर में लंच के लिए घर के लिए जा रहा था। उसके साथ दोस्त गौरव निवासी गांव कुडलान (करनाल) भी था। दोनों गौरव की ही बाइक पर सवार थे। जब वे असंध रोड पर अंकित फिलिंग स्टेशन नहर बाईपास के निकट पहुंचे तो वहां अचानक एक बाइक पर सवार 3 युवक आ धमके।

उन्होंने आते ही आशीष के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आशीष उनसे बचने के लिए भागने की कोशिश करने लगा, इसी बीच एक बदमाश ने उसके दाहिने तरफ चाकू से 2 वार कर दिए, जिससे आशीष घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

आशीष का कहना है कि वे कुल 5 हमलावर थे, जिनमें से तीन को वह पहचानता है। उनके नाम दीपक गांव गोली माजरा करनाल, नीरज निवासी सौदापुर पानीपत व आशू गोयला खेड़ा निवासी पानीपत है। इनके साथ काफी समय पहले कहासुनी हुई थी, जिसकी रंजिश रखते हुए उन्होंने हमला किया।

Comments