नशीला पदार्थ पिला, अश्लील वीडियों बना, वारयल करने की धमकी देकर युवक से 58लाख 55हजार रूपये की जबरन वसूली करने मामले में गिरोह की महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 03 मई 2024, थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी युवक को कमरे पर बुलाकर नशीला पदार्थ पिला उसकी अश्लील वीडियो बना वारयल करने की धमकी देकर छीना झपटी व 58 लाख 55 हजार रूपये की जबरन वसूली करने मामले में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गिरोह की महिला सहित दो आरोपियों को हरिसिंह कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मनीषा निवासी मुजफ्फरनगर यूपी हाल हरिसिंह कॉलोनी व कृष्ण निवासी घरौडा हाल हरिसिंह कॉलोनी के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि युवक से उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों आरोपी करीब 1 साल से जबरन वसूली कर रहे थे। 2 मई वीरवार को आरोपियों ने युवक को फोन कर धमकी दे और 15 हजार रूपये मांगे। युवक ने पैसो की फोटो खिचकर हरि नगर में उनके कमरे पर दे पैसे दे दिये। और पुलिस को इसकी शिकायत दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने हरि नगर में कमरे पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15हजार रूपये बरामद किये।
गहनता से पूछताछ करने व जबरन वसूली गई नगदी बरामद करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने थाना पुराना औद्योगिक में शिकायत देकर बताया था कि घर पर उसकी पत्नी मंगलवार व शनिवार को चौकी लगाती है। हरि नगर निवासी महिला मनीषा अपने भाई व भाभी के साथ चौकी पर आती थी। मनीषा ने उसका व पत्नी का फोन नंबर ले लिया। मार्च 2023 में मनीषा का उसके पास फोन आया। मनीषा ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए कहा कि बच्चो की फीस देनी है उसे 5 हजार रूपये चाहिए। वह हरिनगर में कमरे पर पहुंचा तो मनीषा व कृष्ण निवासी घरौंडा कमरे पर मिले। मनीषा ने उसको पीने के लिए ठंडा पानी दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद उसको निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बना ली। दोनों ने उससे सोने की चैन, अंगुठी व 5 हजार रूपये छिन लिए। आरोपियों ने पुलिस केस का भय दिखाकर व अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उससे 10 लाख रूपये मांग कि और उससे स्टांप ले लिया। आरोपी मनीषा व कृष्ण वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उससे 40 लाख रूपये कैश व 18 लाख 40 हजार 130 रूपये ऑनलाइन खातें में ट्रांसफर करवा कर जबरन वसूली कर चुके है। अब मनीषा व कृष्ण ने 2 मई को धमकी देकर 15 हजार रूपये मांगे। उसने नोटो के फोटो लेकर हरिनगर में कमरे पर दोनों को पैसे दे दिए। दोनों आरोपी अश्लील वीडियों वारयल करने की धमकी देकर उससे अब तक कुल 58 लाख 55 हजार 130 रूपये की जबरन वसूली कर चुक है। व्यक्ति की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments