दयाल सिंह स्कूल में मनाया गया अर्थ डे।
BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत में विज्ञान विभाग की ओर से ‘अर्थ डे‘ (पृथ्वी दिवस) के उपलक्ष्य में ‘अंतर्विद्यालय पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर की अध्यक्षता में किया गया।
प्रतियोगिता में आर्य गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, आर्य बाल भारती स्कूल, एम.ए.एस.डी. ,डाॅ. एम.के.के. , बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल , बाल विकास माडल टाऊन, डी.पी.एस. रिफाईनरी, प्रताप पब्लिक स्कूल, आई.बी.एल और दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें प्रत्येक विद्यालय से चार-चार छात्रों की टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक प्रतिभागी ने अपनी टीम को विजयी बनाने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। जिसका परिणाम इस प्रकार रहाः-
वर्ग 1 (कक्षा 6 से 8)
प्रथम- सार्थक डी.पी.एस. रिफाइनरी
द्वितीय- अनुज दयाल सिंह पब्लिक स्कूल
तृतीय- लक्ष्मी डाॅ.एम.के.के
वर्ग-2 (कक्षा 9 से 12)
प्रथम- प्रिंसी दयाल सिंह पब्लिक स्कूल
द्वितीय- मुस्कान प्रजापति डी.पी.एस. रिफाइनरी
तृतीय- गिरिशा आर्य गल्र्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान ड्रामा ,नृत्य एवं गीत के माध्यम से पृथ्वी को संकट से उभारने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया और अपने वक्तव्य में कहा कि आज हमारी पृथ्वी संकट में है, शुद्ध जल की कमी और प्रदूषण मुख्य समस्याएँ बनी हुई हैं। युवा पीढ़ी को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह धरती हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिली हैं और इसे भावी पीढ़ी को संरक्षित रूप में देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान विभाग के शिक्षकों की अहम भूमिका रही।
निर्णायक मंडल की भूमिका मोनिका चहल ने निभाई।

Comments