Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के दो प्राध्यापकों द्वारा लिखी पुस्तक का प्राचार्य ने किया विमोचन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 27, 2025 Tags: , , , ,

पुस्तक का नाम: फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन एंड फॉरेंसिक एकाउंटिंग

इस पुस्तक को लिखने से दोनों प्राध्यापको को एक विशेषज्ञ के रूप में मान्यता मिलेगी: डॉ अनुपम अरोड़ा

BOL PANIPAT , 27 जनवरी. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के दो प्राध्यापकों प्रो शिल्पा ठाकुर और प्रो मनोज कुमार द्वारा लिखी पुस्तक का विमोचन प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने किया । विमोचन समारोह में डॉ संतोष कुमारी, डॉ एसके वर्मा, डॉ राकेश गर्ग, प्रो विशाल गर्ग एवं अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे । यह पुस्तक जिसे महावीर पब्लिकेशन दिल्ली ने प्रकाशित किया है नई शिक्षा निति में एमकॉम के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी । पुस्तक की तीसरी लेखिका डॉ कुमकुम चौधरी असिस्टेंट प्रोफेसर स्काईआर्ट मेरठ है जिनका इस पुस्तक के लेखन में बहुमूल्य योगदान है । प्रो शिल्पा ठाकुर ने अपनी स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा डीएवी कॉलेज करनाल से हासिल की है जबकि प्रो मनोज कुमार ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय से शिक्षा हासिल की है । दोनों प्राध्यापक कॉलेज के वाणिज्य विभाग में कार्यरत है ।

     प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि दोनों ही प्राध्यापक मेहनती है और इस पुस्तक के प्रकाशित होने से वाणिज्य के छात्र-छात्राओं को अत्यधिक लाभ होगा । इस पुस्तक को लिखने से इन प्राध्यापकों ने अपने ज्ञान और अनुभव को दूसरों के साथ साझा किया है । किसी भी पुस्तक या किताब को लिखने से हम अपने विचारों को व्यवस्थित करने, शोध करने और अपने लेखन कौशल में सुधार करना सीख जाते है । किताब लिखने से दोनों प्राध्यापकों को अपने क्षेत्र में एक विशेषज्ञ के रूप में मान्यता मिलेगी । फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन एंड फॉरेंसिक एकाउंटिंग एक विशेषज्ञता है जिसमें वित्तीय अपराधों की जांच और विश्लेषण करने के लिए लेखांकन और वित्तीय विश्लेषण के तरीकों का उपयोग किया जाता है । यह विशेषज्ञता वित्तीय संस्थानों, सरकारी एजेंसियों और निजी कंपनियों में उपयोग की जाती है । फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन एंड फॉरेंसिक एकाउंटिंग में  वित्तीय अपराधों की जांच करना, वित्तीय डेटा का विश्लेषण करना, धोखाधड़ी के सबूतों की पहचान करना, मामलों की रिपोर्ट तैयार करना और अदालत में गवाही देना जैसे कार्य शामिल है ।

     प्रो शिल्पा ठाकुर ने कहा कि इस पुस्तक को लिखने की प्रेरणा उन्हें कॉलेज प्राचार्य, अपने विभाग के प्राध्यापकों और अपने अभिभावकों से मिली । इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है । किताब को लिखने से उन्हें एक बड़ी उपलब्धि की अनुभूति मिली है और आत्म-संतुष्टि भी हासिल हुई है । फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन एंड फॉरेंसिक एकाउंटिंग के कुछ प्रमुख उपकरण और तकनीकें हैं जैसे वित्तीय विश्लेषण सॉफ्टवेयर,  डेटा माइनिंग तकनीकें, फोरेंसिक एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, वित्तीय इंटेलिजेंस तकनीकें आदि ।

     प्रो मनोज कुमार ने कहा कि इस पुस्तक को लिख पाने का श्रेय वे अपने माता-पिता, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, डॉ राकेश गर्ग और डॉ एसके वर्मा को देते है । किसी भी किताब को लिखने से हमारे विचार और हमारा ज्ञान आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित हो जाता हैं । किताब लिखने से हमको अपने क्षेत्र में एक मूल्यवान योगदान देने का अवसर मिलता है । फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन एंड फॉरेंसिक एकाउंटिंग में करियर बनाने के लिए हमकों लेखांकन और वित्त में डिग्री, फोरेंसिक एकाउंटिंग और फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन में प्रमाणीकरण, वित्तीय विश्लेषण और डेटा माइनिंग में कौशल, संचार और प्रस्तुति कौशल, नैतिकता और गोपनीयता के प्रति प्रतिबद्धता जैसी योग्यताओं की आवश्यकता हो सकती है ।

Comments