सर्वर खराब होने के कारण ई.सी.एच.एस. सेवा ठप्प
BOL PANIPAT , 13 जनवरी। ईसीएचएस पाली क्लीनिक पानीपत के इंचार्ज मुकेश हुड्डा ने बताया की ईसीएचएस का सर्वर ठप्प होने के कारण ओपीडी सेवाएं व दवाईयों का वितरण बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि एसडीसीएलसी कंपनी के साथ रखरखाव के लिए अनुबधित किया गया है, सर्वर को ठीक करने के लिए कंपनी ने अपनी गुरूग्राम स्थित कार्यशाला में भेजा है।
उन्होने बताया कि सर्वर ठीक होने मे 2 या 3 दिन का समय लग सकता है, इसके लिए कोई भी इमरजेंसी मरीज पैनल के हस्पताल में उपचार के लिए जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि ईसीएचसी की सुविधा किसी मरीज को लेनी है तो वह पडोसी पाली क्लीनिक सोनीपत, करनाल व गोहाना में जा सकता है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की है कि पानीपत की पाली क्लीनिक की सेवा शुरू होने की जानकारी 180-2654796 से संपर्क करके कर सकता है।

Comments